फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   officials are rigging money for different plans - Niranjan JYOTI

योजनाओं का पैसा डकार रहे अधिकारी- निरंजन ज्योति

Sat, 24 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
officials are rigging money for different plans - Niranjan JYOTI
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिले के अफसरों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पैसा को अफसर मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह शुक्रवार को डाक बंगले में प्रेस वार्ता कर रही थीं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कमेटी में बदलाव किए जाने पर अधिकारियों पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


बताया कि पहले कमेटी में सदस्य सचिव डीएम होता था और अब सीएमओ को बना दिया गया है। एक भी पीएचसी व सीएचसी में समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे स्वास्थ्य विभाग योजनाओं का लाभ गरीबों  को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि नहरों में सिल्ट सफाई का काम होने के तुरंत बाद पानी छोड़ दिया जाता है। इससे सिल्ट सफाई कितनी हुई है, इसकी जांच नहीं हो पाती है।

एक करोड़ रुपये से अधिक सिल्ट सफाई के लिए आई धनराशि को  विभागीय अधिकारी व ठेकेदार डकार गए हैं।  जनपद की एक भी नहर व माइनर की सिल्ट सफाई हेड से लेकर टेल तक नहीं हुई है।

जिले के स्वास्थ्य, सड़क योजना/पीएमजीएसवाई और नहर की सिल्ट सफाई की जांच कराने की शासन से मांग की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद निरंजन ज्योति हिस्सा लेने पहुंची थीं। सीएमओ विनय कुमार लखनऊ प्रमुख सचिव की बैठक में गए थे, जो कि समिति के सदस्य सचिव हैं। डीएम भी नहीं थे। बैठक एसीएमओ एलआर सचान करा रहे थे।


सांसद मौके पर पहुंची तो अफसरों के न होने पर नाराज हुईं और कहा कि डीएम को कमेटी से हटाया और उन्हें इस बदलाव की जानकारी नहीं दी। इससे नाराज होकर वह वापस लौट गईं और डाक बंगले में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नाराजगी की वजह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed