फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Notice to three nursing home operators, will be sealed if no response is received

Fatehpur News: तीन नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस, जवाब न मिलने पर होंगे सील

Fri, 05 Dec 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to three nursing home operators, will be sealed if no response is received
फतेहपुर। खागा तहसील में अवैध और मानक विहीन नर्सिंग होम के खिलाफ डिप्टी सीएमओ इश्तियाक अहमद ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया गया। इसमें तीन दिन में जवाब न देने पर अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम पहले हरदो स्थित फैमिली हेल्थ केयर पॉली क्लीनिक पहुंची। यहां अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला और उपचार के लिए चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे। पॉलिक्लीनिक में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जा रहा था और अस्पताल में गंदगी पाई गई। संचालक मौके पर नहीं थे, इसलिए एक कर्मचारी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम एक बेनाम अस्पताल पहुंची। यहां संचालक हीरालाल का पुत्र मौजूद था। संचालक शटर गिराकर फरार हो गया। डिप्टी सीएमओ ने संचालक के पुत्र को नोटिस जारी किया। सीमा अस्पताल में न तो दवा मिली और न ही बेड उपलब्ध थे। टीम ने बिना पंजीकरण अस्पताल संचालन न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीनों नर्सिंग होम संचालकों से जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ अस्पताल सीज करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान हरदो सीएचसी और खागा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरल सोनी, लिपिक अनुराग वाजपेयी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed