{"_id":"5fac0a7d8ebc3eefbc77f761","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-murdered-husband-dewar-fatehpur-news-knp5937863105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति, देवर के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति, देवर के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा गांव में रीता देवी की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट से आरोपी पति, देवर के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट लिया है।
आरोपी पति दो बेटियों को भी साथ लेकर भागा है। दिवंगत महिला के मायके पक्ष ने गायब बच्चियों को लेकर परेशान हैं। उनके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
मलवां थाने के दलीपुर गांव की रीता देवी का 15 अक्तूबर को हत्या कर फेंका शव बदले का पुरवा गांव में वन विभाग के जंगल से शव बरामद हुआ था। रीता की हत्या के मामले में उसके पिता महेंद्र लोधी ने दामाद जय प्रकाश लोधी, देवर, ससा, ससुर, देवरानी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।
मामले में सास, ससुर, देवरानी को पुलिस को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी पति और देवर अभी तक फरार हैं। पति दो मासूम बेटियां दिव्यांशी और चांदनी को लेकर फरार है।
विज्ञापन
महेंद्र लोधी ने पुलिस अधिकारियों से बच्चियों की सकुशल बरामदगी किए जाने की मांग की है, इधर बच्चियों का सुराग लगाने में पुलिस दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फरार आरोपियों का गैरजमानतीय वारंट लिया गया है। आरोपियों और बच्चियों की तलाश की जा रही है।