फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No space available for dialysis unit

डायलिसिस यूनिट के लिए नहीं मिल रही जगह

Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
No space available for dialysis unit
जिले में डायलिसिस यूनिट की स्थापना का रास्ता भूमि की उपलब्धता पर निर्भर है। बेशक, यूनिट की स्थापना को 16 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण को मुफीद जगह का चयन नहीं किया जा सका है। जब तक पर्याप्त जगह नहीं मिल जाती है। तब तक इस यूनिट की स्थापना की बात बेमानी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक रक्त शोधन कृत्रिम विधि की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जरूरतमंदों को इसके लिए कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज भागना पड़ता है। पूर्व सरकार में सदर अस्पताल में दो बेड की डायलिसिस यूनिट खोले जाने की सुगबुगाहट हुई थी लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस पर विराम लग गया।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार ने पिछड़ा जिला होने की वजह से फतेहपुर को 10 बेड की डायलिसिस यूनिट बनाने की न केवल मंजूरी दे दी है बल्कि पहली किस्त के रूप में 16 रुपये भी आवंटित कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने दिक्कत यह है कि उसे डायलिसिस यूनिट के लिए 2000 वर्ग मीटर भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने से पहले सदर अस्पताल प्रबंधन ने आयुष विंग के पीछे एंबुलेंस स्टैंड की जगह को यूनिट के लिए तलाशा था लेकिन यह अपर्याप्त निकली। जिससे मामला आगे नहंी बढ़ सका। सीएमएस डॉ. प्रभाकर का कहना है कि डायलिसिस यूनिट के लिए परिसर में ही एक और जगह तलाशी गई है।
शासन को प्रपोजल भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर चिह्नित कार्यदाई संस्था से काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed