{"_id":"6036a1668ebc3e8ccb01eeb9","slug":"nagar-palika-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6139502186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के वाहनों का नहीं पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के वाहनों का नहीं पंजीयन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका के अधिकांश वाहन बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कुछ वाहन तो 20 साल से बिना नंबर के संचालित हो रहे हैं। नगर पालिका के इन वाहनों को लेकर परिवहन विभाग भी मूकदर्शक बना है।
नगर पालिका के डंपर, प्रकाश विभाग की लिफ्ट मशीनें बिना पंजीयन नंबर के एक दशक से भी अधिक समय से शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इतना नहीं सालभर पहले खरीदे गए 25 टाटा मैजिक लोडरों में एक में भी नंबर प्लेट नहीं लगी है।
सिर्फ दो कॉपैक्टरों में पंजीयन नंबर की प्लेटें लगी हैं। बिना नंबर के शहर में दिन भर कूड़ा ढोने वाले वाहनों से अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ ने बताया कि सभी वाहनों का पंजीयन अनिवार्य होता है। नगर पालिका के सभी वाहनों का पंजीयन है। यह हो सकता है कि नंबर प्लेटें गिर गई हों। टाटा मैजिक लोडरों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी नंबर प्लेटें लगा दी जाएंगी।