{"_id":"631cd7bbd9e0585a7639d316","slug":"murder-case-against-four-on-death-of-friends-fatehpur-news-knp717447111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों की मौत पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों की मौत पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
असोथर। जहरीला पदार्थ के सेवन से दोस्तों की मौत के मामले में करीब तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थानाक्षेत्र के गोपलापुर मजरे कुुसुंभी गांव निवासी धनराज रैदास का पुत्र धीरज उर्फ रिंकू (19) और उसका दोस्त छोटेलाल उर्फ छोटू पासवान (18) पुत्र गंगा विशुन 18 जून की शाम घरों से निकले थे। गांव किनारे बाग में रात को छोटू मृत मिला था।
रिंकू को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया था। प्रथम दृष्टयता पुलिस ने जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत होना माना थी।
विज्ञापन
मामले में रिंकू के पिता धनराज की ओर से गांव के सगे भाइयों विक्रम सिंह, गोलू सिंह व पुत्तन सिंह और पुत्तन के पिता फूल सिंह पर हत्या, धमकी, एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।