फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motorcyclist injured in collision with container truck dies.

Fatehpur News: कंटेनर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with container truck dies.
फतेहपुर। कंटेनर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मंगलवार रात कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के डिघवारा निवासी बाबूलाल रैदास ने बताया कि पुत्र सुभाष (19) 11 सितंबर को अल्लीपुर मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर दोस्त लवकुश भी पीछे बैठा था। पूरे अधारी का पुरवा गांव के पास कंटेनर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हथगाम सीएचसी से दोनों को कानपुर रेफर किया गया। परिजन सुभाष का नउवाबाग स्थित केडीए नर्सिंग होम में इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed