फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motivated farmers to get crop insurance

किसानों को फसल बीमा कराने के लिए किया प्रेरित

Sat, 05 Dec 2020 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Motivated farmers to get crop insurance
प्रधानमंत्री फसल बीमा से किसानों को जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानों को फसल बीमा से जुड़ने की अपील की। उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने किसानों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली। किसानों को कॉमन सर्विस सेंटरों से फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कृषि भवन से निकाली गई बाइक रैली तेलियानी ग्राम पंचायत में समाप्त हुई। उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदा, कीट या बीमारी से कोई भी अधिसूचित फसल बर्बाद हो जाती है तो किसानों को बीमा का लाभ के माध्यम से नुकसान की भरपाई की जाती है। फसलों के नुकसान के सात दिन के अंदर किसानों को सूचना देनी होती है। 15 दिन में बीमित कंपनी फसल के बीमित क्षेत्रफल का सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर नुकसान के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएचसी में बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता की जानकारी, खसरा, खतौनी, फसल बोने का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर देना होगा। फसल बीमा कराने के बाद किसान को प्रिंट दिया जाएगा। उसमें कितनी राशि जमा करनी है, वह लिखा होगा। सीएचसी में अलग से कोई चार्ज नहीं देना होता है। जिला प्रबंधक शरद श्रीवास्तव, रविकेशव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उनको 31 दिसंबर तक लाभांवित किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर, विमल, प्रतीक, हिमांशु, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed