{"_id":"66f1eaee2e099069930bea04","slug":"mother-of-seven-children-tried-to-murder-her-husband-with-her-lover-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121737-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सात बच्चों की मां ने प्रेमी संग किया पति की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सात बच्चों की मां ने प्रेमी संग किया पति की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
असोथर। सात बच्चों की मां ने परिवार के खाने में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद प्रेमी संग पति की हत्या का प्रयास किया। अचानक पति के होश में आने पर शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर पत्नी व प्रेमी भाग निकले। पुलिस पति को दो दिन से टरका रही है। मौके पर बंधक बनाने की रस्सी व फेवी क्विक का पाउच मिला है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने बताया कि उसे और बच्चों को शनिवार रात पत्नी से खाना पराेसा। खाने में कढ़ी का अजीब स्वाद महसूस हुआ। उसने कढ़ी छोड़कर दाल, चावल खाया। दाल का भी अजीब स्वाद था। उसने और बच्चों ने थोड़ा ही खाया और सभी सो गए। सोते समय देर रात जकड़न महसूस होने पर उसकी नींद खुली। उसका सिर चकरा रहा था। उसे पत्नी और गांव के एक युवक ने रस्सी से चारपाई पर बांध रखा था। शोर मचाने पर पत्नी ने मुंह दबा लिया। किसी तरह से शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण घर की ओर दौड़े। पत्नी और युवक उसे छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने रस्सी खोली। ग्रामीणों ने पीछा कर पत्नी को भैरवां गांव के पास पकड़ा। उसका मोबाइल चेक किया। गांव के ही रहने वाले युवक से रात को पत्नी की बातचीत होने की काल डिटेल मिली। पुत्री ने बताया कि घटना की शाम चार बजे के युवक घर में दवाई का पैकेट फेंककर चला गया था। पैकेट मां ने उठाया था। महिला के मायके से भी परिजन पहुंचे। वह लोग महिला को साथ ले गए। इधर, पति रविवार को थाने पहुंचा। पति ने बताया कि पत्नी ने प्रेमी संग उसकी हत्या की साजिश रची थी। इंस्पेक्टर न होने की बात कहकर युवक को पुलिस कर्मियों ने टरका दिया। पति ने बताया कि वह सोमवार को दोबारा थाने पहुंचा। एसएसआई को शिकायती पत्र सौंपा। एसएसआई ने उसे गलत आरोप लगाने की बात कहकर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दंपती के बीच आपसी विवाद मालूम हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई पर लगाए आरोप निराधार हैं।