{"_id":"6ab94c5e490550db79051d48","slug":"fir-against-10-people-including-mother-and-daughter-for-blocking-road-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163369-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क जाम करने पर मां-बेटी समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क जाम करने पर मां-बेटी समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के बस स्टॉप पर शनिवार को सड़क पर जाम लगाया था। मामले में पुलिस ने मां-बेटी समेत 10 के खिलाफ पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बा निवासी पूजा पांडे और मां सरोजनी ने परिजन के साथ बस स्टॉप के सामने सड़क के दोनों ओर रस्सी बांधकर मार्ग पर जाम लगा दिया था। इससे यातायात बाधित हुआ था। पुलिस के पूछने पर युवती ने बताया था कि भूमि विवाद का राजस्व टीम ने निस्तारण सही से नहीं किया है।
हालांकि चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा व महिला पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया था। आधे घंटा तक रोड जाम होने से फतेहपुर-जहानाबाद मार्ग की बस, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन फंसे रहे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि सड़क जाम करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।