फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   'Mosque is acceptable, not Babar'

‘मस्जिद स्वीकार है, बाबर नहीं’

Mon, 22 Apr 2019 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
'Mosque is acceptable, not Babar'
addressing supporters - फोटो : addressing supporters
बाबर बाहर से आया था, यहां उसका कोई अस्तित्व नहीं है। लिहाजा उसके नाम से राम जन्मभूमि में मस्जिद नहीं हो सकती। हमें मस्जिद स्वीकार है, लेकिन बाबर नहीं। मस्जिद इबादत के लिए होती है, ‘लेकिन किसी बाहरी के नाम से मस्जिद होना, पूरे देश का अपमान है और मैं इससे सहमत नहीं हूं’।
विज्ञापन

यह बात केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के दसवां मील गांव में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर यह जवाब दिया। दरअसल मीडिया ने साध्वी निरंजन ज्योति से सवाल पूछा कि साध्वी प्रज्ञा ने हाल में बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद गिराने में उन्हें गर्व है। साध्वी ने कहा कि राम के जन्म स्थान को तोड़कर बाबर के नाम की मस्जिद बनाई जाए, यह हमें भी स्वीकार नहीं है। इससे पूर्व अखिलेश यादव के शिवपाल सिंह के देर रात भाजपा नेताओं से मिलने के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता अखिलेश जासूसी कब से करने लगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने मुलायम के साथ मिलकर पार्टी  खड़ा किया था और भतीजे ने उन्हें निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मायावती का गठबंधन हवाहवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed