फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Millions of cash crossing jewelery

नगदी सहित लाखों के जेवरात पार

Sun, 13 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Millions of cash crossing jewelery

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियाबाद में शुक्रवार की रात अधिवक्ता के घर से चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिया। सुबह जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चोरों का शीघ्र पता लगाकर माल बरामदगी का आश्वासन दिया है। शुक्रवार की रात अलियाबाद निवासी अधिवक्ता रणवीर सिंह परिवार के साथ छत में सोने चले गए थे। आधी रात मौका देखकर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी के लाकर की चाभी मिल गई। जिससे लाकर खोलकर उसमें रखे 14 हजार रुपये नगद, सोने का हार, झुमकी, बेंदी व चांदी की तोड़िया आदि लगभग डेढ़ लाख के जेवरात पार कर दिया। सुबह कमरों के ताले टूटे , लाकर खुला, सामान बिखरा देख परिजन हतप्रभ रह गए। पूरे गांव में जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाल केके यादव घटना स्थल में पहुंचकर जायजा लिया और चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने का आश्वासन दिया। पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र पटेल ने कहा कि सपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने अधिवक्ता व उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से चोरी का खुलासा शीघ्र कराने की मांग करेंगे। अधिवक्ता के घर में वर्ष 2007, 2011 व अगस्त 2015 माह में भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed