फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mentally ill woman pregnant by rape

Fatehpur News: दुष्कर्म से गर्भवती मनसिक रूप से अस्वस्थ महिला

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
mentally ill woman pregnant by rape

विज्ञापन
बहुआ। मानसिक बीमारी के चलते भटकी महिला के साथ किसी ने दुष्कर्म किया। इससे महिला गर्भवती हो गई। महिला की बिगड़ी हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के पुरवा गोज में महिला (30) कई दिनों से भटकने की वजह से घूम रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक 10 जुलाई को गांव में एक बारात आई थी। बारात में ही महिला पहुंची थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। गांव के लोगों ने उसे खाना पीना दिया था। इसके बाद महिला प्राथमिक विद्यालय में रहती थी। गांव के लोग ही उसे खाना पीना देते रहते थे। कभी-कभी पड़ोसी गांव अकीलाबाद भी चली जाती थी। पहले अकीलाबाद में रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार रात महिला की हालत बिगड़ी देखकर हेल्पलाइन नंबर 181 में सूचना दी। एसआई तहसीलदार तिवारी, महिला कांस्टेबल हिरोसमा शुक्ला और यशस्वी शर्मा पहुंची। महिला को वन स्टाप सेंटर में रात को रोका। इसके बाद जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया। एसआई ने बताया कि डाक्टरों से प्राथमिक जानकारी में पता लगा है कि महिला चार से पांच माह की गर्भवती है।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट के समक्ष महिला के बयान कराए जाएंगे। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed