फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Member found dirt from hospital to school

Fatehpur News: अस्पताल से लेकर विद्यालय तक सदस्या को मिली गंदगी

Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Member found dirt from hospital to school
जिला महिला अस्पताल में महिलाओं से बातचीत करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। - फोटो : जिला महिला अस्पताल में महिलाओं से बातचीत करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति।
फतेहपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य को जिला महिला चिकित्सालय के पीकू वार्ड, जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड कक्ष में जगह-जगह गंदगी मिली। उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जाहिर करते हुए साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं दंत शल्य चिकिस्ता कक्ष में चिकित्सक के मौजूद नहीं होने का कारण जाना। महिलाओं की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय, वन स्टाप सेन्टर, आश्रम पद्वति विद्यालय खासमऊ का निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय, मेडिकोलीगल सेंटर, पीकू वार्ड व जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड कक्ष के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। उन्होंने सीएमएस डाॅ. पीके सिंह से अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वे खासमऊ आश्रम पद्वति विद्यालय पहुंची। यहां गंदगी के साथ ही खिड़कियों के शीशे टूटे और प्रकाश व्यवस्था समुचित नहीं मिली। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव को निर्देशित किया कि बच्चों को पढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला जन सुनवाई की। उसमें 12 प्रार्थना पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया। थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता से कार्रवाई का निर्देश दिया। वे ब्लॉक के समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धा आश्रम जमालपुर मवईया भी गईं। यहां वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से बात करके समस्याओं को सुना। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य के ओएसडी अरविन्द सिंह भदौरिया, प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत श्रीवास्तव, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेन्द्र अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed