फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Marriage was broken by sending fake chatting to in-laws

Fatehpur News: फर्जी चैटिंग ससुरालियों को भेजकर शादी तुड़वाई

Wed, 15 May 2024 03:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Marriage was broken by sending fake chatting to in-laws
फतेहपुर। युवती ने एक युवक पर व्हाट्सएप और फेसबुक पर फर्जी चैटिंग होने वाले ससुरालियों को भेजकर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक इसके बाद युवक फोन कर शादी का दबाव बना रहा है। मामले में युवती की तहरीर पर मलवां पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाने क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती ने एफआईआर में बताया कि उसकी मां दो साल से बीमार है। मां को सहारा देने के लिए किसी की जरूरत पड़ती है। कानपुर के हैलट अस्पताल में कानपुर देहात के रूरा नाई बाजार वार्ड नंबर सात के शिवम गुप्ता से मुलाकात हुई। वह मां की मदद करने लगा। दवा लेने का बिल बनवाते समय दुकानदार के पूछने पर अपना मोबाइल नंबर बताया। उसका मोबाइल नंबर शिवम ने नोट कर लिया। घर आने के बाद शिवम गुप्ता ने एक बार फोन किया। उसके मोबाइल नंबर की फर्जी आईडी बनाकर शिवम व्हाट्सएप व फेसबुक चलाने लगा। इसकी जानकारी नहीं थी। उसकी शादी रायबरेली जिला के लालगंज में तय हो गई। गोदभराई चार मार्च को हुई। शादी की तारीख 18 अप्रैल 2024 निर्धारित हुई। उसने गोदभराई, वरीक्षा की फोटो फेसबुक पर डाली। फोटो देखकर शिवम गुप्ता भड़क उठा। उसे फोन पर खुद से शादी से बात कही। शादी न करने पर फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने की धमकी दी। विरोध करने पर शिवम ने फर्जी व्हाट्सएप चैट होने वाले ससुराली व अन्य रिश्तेदारों को फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। इससे उसकी शादी टूट गई। परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने रूरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिवम गुप्ता को बुलाया। उसने फर्जी आईडी बनाकर व्हाट्सएप चैट तैयार करने और शादी तुड़वाने की बात कबूल की। थाने में 10 मार्च को समझौता हुआ। उसने चैटिंग मैसेज व फेसबुक आईडी डिलीट करने की बात कही। इसके बाद 16 अप्रैल को उसके बड़े पापा को शिवम ने फोन किया और शादी करने की धमकी दी। इन हालातों में आत्महत्या को मजबूर है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed