{"_id":"5fb2bd8c8ebc3e9bb4526f35","slug":"marpeet-fatehpur-news-knp5944938101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 11 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथगाम/बहुआ। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथगाम थाने के छिवलहा कस्बा इंडियन बैंक के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। शनिवार रात एक बाइक से रोहित कोरी (40), धर्मवीर (20) घर छिवलहा आ रहे थे। सामने से मोनू (20), गोलू यादव (20) छिवलहा से पलिया जा रहे थे। इंडियन बैंक के सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। रोहित,मोनू, गोलू के दाहिने पैर टूट गए। धर्मवीर को भी चोट आई है।
उधर, आधारी का पुरवा गांव निवासी साकिर अहमद और इकलाख घर के बाहर टहलने निकले थे। मटरू (25) निवासी टिकरी और नीरज (20) निवासी अहिंदा बाइक से जा रहे थे। बाइक सवारों ने साकिर और इकलाख को टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गिरे। हादसे में मटरू, नीरज व साकिर, इकलाख घायल हुए।
ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के पास बहुआ गाजीपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी मो. आवेश (25) गांव के दोस्त खुर्शीद अहमद (24) के साथ बहुआ कस्बे जा रहे थे। सुजानपुर गांव के पास मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। दूसरे बाइक के सवार मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया।