{"_id":"5f737a048ebc3e9bc567b60f","slug":"man-died-in-fatehpur-in-inlwas-house-fatehpur-news-knp5855853185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैयापुर स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के पिता ने बहू पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित कराया है।
गाजीपुर थाने के लक्ष्मणपुर गांव निवासी गोरेलाल (27) पुत्र सुंदर की शादी तीन साल पहले हुसैनगंज थाने के मथैयापुर गांव निवासी शिवशंकर की बेटी शशि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पटती नहीं थी। युवती के पिता शिवशंकर ने बताया बेटी और दामाद के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। ऐसे में बेटी को सात सितंबर को पीटा था। इसीलिए बेटी को वह मायके ले आए थे। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी बुधवार को तारीख है।
दामाद गोरेलाल सोमवार को दोपहर दो बजे शराब के नशे में घर आया था। उस समय वह हुसैनगंज बैंक में थे। बेटी ने घर से फोन कर गोरेलाल के आने की जानकारी दी थी और बताया था कि पति उल्टी कर रहा है। इस पर डायल 112 को और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में गोरेलाल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां से जिला अस्पताल लाते समय रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में युवक के पिता सुंदर ने बताया कि गोरेलाल पत्नी को समझाकर विदा कराने गया था। ससुरालीजनों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।