फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mahendra killed in love affair, case against five

Fatehpur News: प्रेम-प्रसंग में हुई महेंद्र की हत्या, पांच पर मुकदमा

Sun, 02 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahendra killed in love affair, case against five
फाॅलोअप
विज्ञापन


- विवाहिता, उसके पति, तीन देवर नामजद
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर फतेहपुर। ब्योटी गांव में महेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की बहनोई की तहरीर पर ब्योंटी गांव की एक नव विवाहिता, उसके पति व तीन देवरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से आई चोट के चलते हत्या की पुष्टि हुई है। चेहरे, सिर समेत पांच चोट आई है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।
किशनपुर थाने के ब्योटी गांव के बाहर खेत में युवक का शव मिला था। उसकी पहचान महेंद्र कुमार निवासी बुदवन थाना खागा के रूप में हुई थी। कई साल से अपने ननिहाल छिछनी थाना असोथर में रहता था। डीजे कर्मी का काम करता था। जांच में घटना प्रेम-प्रसंग के चलते होना सामने आया। मृतक महेंद्र के बहनोई रणधीर सिंह उर्फ कल्लू ने निवासी इटोलीपुर ने ब्योटी गांव की एक नव विवाहिता, उसके पति व तीन देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चर्चा है कि नव विवाहिता की शादी फरवरी 2023 में ब्योटी गांव में हुई थी। उसका भी मायका छिछनी गांव है। इसी नाते महेंद्र के संपर्क में थी और शादी के बाद महेंद्र उससे मिलने ब्योटी आता था। खबर है कि गुरूवार की रात करीब 11-12 बजे महेंद्र और नवविवाहिता को एक साथ मिलते परिवार ने देख लिया। उसी समय महेंद्र की पीटकर हत्या कर दी। सीओ खागा अनिल कुमार ने बताया कि घटना आशनाई के कारण हुई है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed