फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maarpeet,bhai,kuaa

गेहूं बंटवारे को लेकर झगड़ा, कुएं में कूदे दो भाई

Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
maarpeet,bhai,kuaa
खागा। गेहूं बंटवारे के विवाद में झगड़ते हुए दो भाइयों ने कुएं में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उनहोंने अपनी साइकिस भी कुएं में फेंक दी। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और हरदो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी गंगा प्रसाद रैदास के पुत्र मंजिल (25) व छोटू (20) बुधवार की सुबह गेहूं बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। मंजिल के पास एक साइकिल भी थी।
विज्ञापन

बात-विवाद करते-करते दोनों घर के पास बने एक कुएं के पास जा पहुंचे और एक दूसरे पर आपा खो बैठे। अचानक मंजिल ने तैश में आकर अपनी साइकिल कुएं में फेंक दी और खुद भी कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख गुस्साया छोटू भी कुएं में कूद पड़ा। यह देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण रस्सी लेकर आए । इसके बाद ग्रामीण नीचे उतरे और दोनों को रस्सी से बांधकर ऊपर खींचा।
छोटू के दोनों पैर टूट गए। जबकि मंजिल के सिर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल दोनों का इलाज कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed