{"_id":"6a1c8d292725090597043309","slug":"loader-carrying-devotees-overturns-10-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155798-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ/ललौली। गंगा स्नान के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा लोडर रविवार दोपहर सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने लोडर में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने घायल श्रद्धालुओं को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। चार की हालत नाजुक होने पर डाॅक्टर ने अल्लीपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर के पुरवा गांव निवासी छोटेलाल निषाद (70) अपने पुत्र राजेश निषाद (50) और परिवार के सदस्यों जुग्गी देवी (45), सीमा देवी (30), प्रियांश (7), दिव्यांशी (3) और पड़ोसी ब्रजरानी (70), गल्ही देवी (71),जहरी देवी (55), रेखा देवी (30), बाबूजी (50) को किराये के लोडर में अपने गांव से पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए चंद्रिकन घाट जा रहे थे। बांदा-कानपुर हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव शिवरी के रेंय माइनर पुल के पास लोडर पहुंचा तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक चालक अचानक दाएं ओर रोड पर आ गया। लोडर चालक ने गाड़ी को बाएं ओर मोड़ा और अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल ब्रजरानी(70), गल्ही देवी (71),जहरी देवी (55), सीमा देवी (30) को मेडिकल काॅलेज अल्लीपुर भेजा गया। चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
-- -- -