{"_id":"5856de014f1c1bad60c065cc","slug":"like-bank-atms-were-also-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की तरह एटीएम भी बंद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की तरह एटीएम भी बंद रहे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के एटीएम में लगी लाइन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। कैश किल्लत के चलते रविवार को लोगों की छुट्टी बेमजे हो गई है। एटीएम बूथों के बाहर लंबी लाइन लगी रही। रविवार को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद रहा। वहीं एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सड़क तक लोग लाइन लगाए खड़े रहे। स्टेट बैंक पत्थरकटा के एटीएम बूथ में भारी भीड़ रही। इसी प्रकार विजया बैंक में लाइन लगी रही।
बिंदकी। नगर बिंदकी सहित तहसील क्षेत्र के बैंक तो रविवार के चलते बंद रहे। एटीएम खुलने चाहिए थे लेकिन वह रकम न होने से बंद रहे। जरूरतमंद ग्राहकों को कोई लाभ नहीं मिला। हफ्तों से शोपीस बने एटीएम पर रविवार को भी ताला लटकता रहा। बिंदकी में बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल, केनरा सहित सभी बैंको के एटीएम बंद रहे। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम का भी यही हाल रहा। जहानाबाद, बकेवर, जोनिहां, अमौली, चौडगरा, औंग क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों का कहना है कि जब शाखा से ही वितरित करने के लिए पर्याप्त रुपया नहीं है तो एटीएम में रुपया कैसे डाला जाए।
--------