फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Life in danger... Electrical wires becoming traps

Fatehpur News: खतरे में जान... बिजली के तार बन रहे जंजाल

Tue, 12 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Life in danger... Electrical wires becoming traps
फतेहपुर। बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। मरम्मत कार्य न होने से फाल्ट तो ही रहे हैं साथ ही जगह-जगह झूलते तार मुसीबत बन रहे हैं। अब जब फाल्ट रोकने के लिए केबल बदलने का काम शुरू किया गया, तो उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। केबल सड़क किनारे झूल रही हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

रीवैम्प योजना के तहत खुले तारों की जगह एबी केबल बिछाई जा रही है। ये केबल कई जगह महज सात से आठ फीट ऊंचाई पर ही बिछाई गई है। ऐसी ही लापरवाही महर्षि विद्या मंदिर काॅलेज से जेल रोड जाने वाली सड़क के ऊपर एबी केबल बिछाने में बरती गई। केबल कई जगह लटक गई है। इस सड़क से वाहनों का आवागमन दिन भर होता है। ऐसे में तार किसी भी वक्त हादसों की वजह बन सकते हैं। यह हाल जेल रोड से बुलेट चौराहे के बीच कई जगह है। वीआईपी रोड पर भी केबल का जाल झूल रहा है।
विज्ञापन



2217 किमी के बदलने हैं तार
रीवैंप योजना के तहत कुल 257 करोड़ की लागत से काम होने हैं। इसमें 127 करोड़ की लागत से 2217.96 किलोमीटर के खुले तारों की जगह एबी केबल लगाने का काम होना है। शहर में तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। उसमें भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बता दें कि जिले में 2022 में रीवैम्प योजना लागू हुई, दिसंबर में कंपनी को बजट भी मिल गया, लेकिन काम शुरू कराने में चार महीने का समय लग गया। अप्रैल में काम शुरू हुआ, लेकिन चार महीने में 20 प्रतिशत ही काम हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लास्टिक शेड का घेरा खुले ट्रांसफार्मर के लिए कारगर

पूरे शहर में कई जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। इनकी ओर बिजली विभाग का ध्यान नहीं है, जबकि विभाग सजगता बरत कर खतरों से बचा सकता है। कानपुर में ट्रांसफार्मर के चारों ओर प्लास्टिक बोर्ड का शेड बनाया गया है। इससे करंट उतरने का खतरा खत्म हो जाता है। यह कम खर्च में बेहतर और सुरक्षित विकल्प माना गया है। शहर के ज्वालागंज, आईटीआई रोड, पीरनपुर, मुराइनटोला, सदाशिव टॉकीज के सामने, चौक पीलू तले सहित कई स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिन्हें इसी तरह से ढकने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed