फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lack of doctors and less resources are increasing the pain of patients

Fatehpur News: डॉक्टरों की कमी और कम संसाधन बढ़ा रहे मरीजों का दर्द

Fri, 21 Mar 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lack of doctors and less resources are increasing the pain of patients
फतेहपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व संसाधनों का अभाव मरीजों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। महिला अस्पताल में सीएमएस का पद खाली है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था का सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एक अल्ट्रासाउंड मशीन में गुरुवार को सुबह आठ बजे से मरीजों की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं कुर्सी पर आकर बैठ गईं, लेकिन 12 बजे तक जांच नहीं हो सकी। इसी तरह एक्स-रे और पैथोलॉजी लैब के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 400 से अधिक महिलाएं ओपीडी के लिए पहुंच रही हैं। इसके अलावा वार्डों में गर्भवती महिलाएं उपचार करा रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ का एक पद रिक्त है। इसी तरह महिला रोग विशेषज्ञ के दो, नेत्र का एक, ईएनटी व रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलाजिस्ट चिकित्सक के सात पद खाली हैं। इन सब के बीच ओपीडी में मात्र दो महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े होकर लंबा इंतजार करने के बाद मरीजों को इलाज मिल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में कुल 13 चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ के 52 पद खाली हैं। गुरुवार को महिला और पुरुष दोनों के कुल 1750 मरीजों के पर्चे बने। सबसे अधिक भीड़ हड्डी व महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगी रही। यहां मरीजों की भीड़ काबू करने के लिए डॉक्टर को सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed