{"_id":"6ab6aa8bf3404fc4f80b99d4","slug":"five-players-from-the-district-selected-for-athletics-competition-fatehpur-news-c-217-1-fth1016-163254-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
लोधीगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर बरेली में 29 और 30 सितंबर को होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पिछले आयोजनों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को मौका मिला है।
600 मीटर दौड़ में आर्यन साहू, 400 और 200 मीटर में अभय वर्मा व आदित्य कुमार, महिला वर्ग की 200 व 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा और भाला फेंक के लिए नितिन का चयन हुआ है।
जिला खेल कार्यालय के सहायक अरुण शर्मा और मनीष कुमार ने बताया कि पांचों खिलाड़ियों के नाम जिला एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजे गए हैं। शनिवार को हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।