{"_id":"5c06d08ebdec2241af665f88","slug":"laala-baajaar-mein-pahalee-baar-pahuncha-atikraman-hatao-dasta","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला बाजार में पहली बार पहुंचा अतिक्रमण हटाओ दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला बाजार में पहली बार पहुंचा अतिक्रमण हटाओ दस्ता
fatehpur
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लाला बाजार में टाल से लकड़ी लादती अतिक्रमण हटाओ टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील लाला बाजार में मंगलवार को पहली बार अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचा। बाजार का दिन होने की वजह से इमारतों पर जेसीबी नहीं चली। टाल का सामान जब्त कर लिया गया। नगर पालिका के वाहन में लकड़ियां व अन्य सामान लादकर पालिका पहुंचा दिया गया।
अतिक्रमण दस्ता प्रभारी एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश तिवारी, सीओ सिटी केडी मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम शाम को जेसीबी लेकर पहुंची तो हड़कंप मच गया। मंगलवार को बाजार का दिन होने की वजह से काफी भीड़ थी। टीम पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ मजमा लग गया। कुछ लोगों में अतिक्रमण को लेकर खासी नाराजगी भी दिखी। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने केवल लकड़ी के टाल को प्रभावित किया। टीम जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्राली में सामान लादकर नगर पालिका ले आई। इस दौरान दुकानदारों ने उर्दू में लिखी डीड दिखाई। इसे एसडीएम ने फिलहाल नजरअंदाज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में सिर्फ सरकारी जमीनों के अस्थायी कब्जे हटाए जा रहे हैं। सड़कों का अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्णय जल्द ही होगा।
शहर का लाला बाजार बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां कई बार बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को लोग दौड़ा चुके हैं। ऐसे में प्रशासन बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर फूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। मंगलवार को टीम पहुंची लेकिन चौगलिया के समीप खाली जमीन पर टाल में डंप लकड़ी, तख्त और कांटे तक अपने को सीमित रखा। टीम ने चेतावनी दी कि जो लोग खाली जगहों पर सामान रखकर कब्जा किए हैं, वह तत्काल खाली कर दें। बाजार का दिन होने से टीम लौट रही है। अगले दिन अन्य दुकानों का भी सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं लाला बाजार में अतिक्रमण हटने की जानकारी होते ही हड़कंप का माहौल दिखा। कोतवाली और चौकियों के साथ लाइन से भी पुलिस बुलाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।