फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   14 council schools to get new buildings; 1.61 crore sanctioned.

Fatehpur News: 14 परिषदीय स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, 1.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 30 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
14 council schools to get new buildings; 1.61 crore sanctioned.
फतेहपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 14 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए करीब 1.61 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बजट की 50 प्रतिशत राशि जिले को अवमुक्त भी कर दी गई है। इससे लंबे समय से जर्जर अथवा भवन की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के तहत चिह्नित विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन स्तर से पहली किस्त जारी होने के बाद अब जिला स्तर पर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन पुराने, जर्जर या मानक के अनुरूप नहीं हैं वहां आवश्यकता के अनुसार नए भवन तैयार किए जाएंगे। इससे बच्चों को सुरक्षित कक्ष उपलब्ध होने के साथ पठन-पाठन की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवनों के निर्माण से उन विद्यालयों को खास राहत मिलेगी जहां भवन की कमी के कारण बच्चों को सीमित स्थान में पढ़ाई करनी पड़ती है। जर्जर भवनों से जुड़े सुरक्षा संबंधी जोखिम भी कम होंगे। ऑपरेशन कायाकल्प के जरिये विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, फर्नीचर, रंगाई-पुताई और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed