फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Killing of mill operator by beating with stick

Fatehpur News: चक्की संचालक की डंडे से पीटकर हत्या

Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Killing of mill operator by beating with stick
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव में बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर सो रहे चक्की संचालक की पड़ोसी युवक ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। डंडे के प्रहार से सिर पर लगी चोट के कारण मौत हुई है। बिरनई गांव में कालीशंकर उत्तम (61) घर पर ही चक्की संचालित करते थे। वह पैतृक रूप से क्षेत्र के लहुरीसरायं गांव निवासी थे। अराजकतत्वों के डर से संचालक ने 26 जनवरी को घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। उनके घर के 200 मीटर दूर बिरनई इंटर काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंशुल अवस्थी उर्फ अंशू रहता है। कालीशंकर के पुत्र शिवशंकर ने बताया कि अंशुल बिगड़ैल किस्म का है। उसके घर आने-जाने वाले लोग कैमरे में कैद होते हैं।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में अंशू कैमरे का विरोध करता था। अंशुल उनके घर बुधवार रात करीब 10 बजे पहुंचा और पिता को सीसी कैमरा हटाने की धमकी देने लगा। वह नशे में था। उसे किसी तरह समझा-बुझाकर घर से भेज दिया गया। इसके बाद रात को दोबारा अंशुल पहुंचा।
विज्ञापन

कारखाने के बाहर टीनशेड के नीचे सोए पिता पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चीख पुकार पर वह लोग पहुंचे। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर अंशुल भाग निकला। पिता को सीएचसी अमौली ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed