{"_id":"6a4be9cbef62e8c33f070dd2","slug":"intruder-climbed-over-the-container-divider-and-entered-a-house-and-shop-six-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158055-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खाली कंटेनर डिवाइडर फांदकर घर और दुकान में घुसा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खाली कंटेनर डिवाइडर फांदकर घर और दुकान में घुसा, छह घायल
विज्ञापन
फोटो-01- अनियंत्रित हो दुकान में घुसे कंट्रेनर के बाद क्षतिग्रस्त दुकान का टीनशेड। संवाद
औंग। कानपुर से प्रयागराज जा रहा खाली कंटेनर रविवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद गया और प्रयागराज से कानपुर जाने वाली लेन पर बने एक घर और मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे में एक परिवार के चार लोगों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग गए।
हादसा औंग थाना क्षेत्र के छिवली के पास हुआ। बेकाबू कंटेनर चांद बाबू और केचनचंद्र साहू की मिठाई की दुकान में घुस गया। इससे दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान बंद होने से वहां कोई हताहत नहीं हुआ। पास ही घर के बाहर बैठे चांदबाबू के परिवार के जन्न्तुन निशा, पुत्री तरन्नुम, साहिबान (10) और डेढ़ वर्षीय नदिया घायल हो गए।
वहीं कंटेनर में सवार मोहम्मद नौशाद और शकरुद्दीन निवासी गांव टक्करी थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश भी घायल हुए। हादसे के पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर हटवाया और घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज भेजा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि कंटेनर को थाने में खड़ा करा दिया गया है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।