{"_id":"5f0469648ebc3ea07b2aebd9","slug":"inspector-scrambled-to-show-pradhan-s-attitude-fatehpur-news-knp569750417","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने चौकी में दिखाए तेवर चौकी इंचार्ज जड़ा थप्पड़ 16-53-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने चौकी में दिखाए तेवर चौकी इंचार्ज जड़ा थप्पड़ 16-53-30
विज्ञापन
प्रधान के तेवर दिखाने पर दरोगा ने की हाथापाई
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में प्रधान सोमवार को देवरी चौकी में भीड़ लेकर पहुंच गए। तेवर दिखाने पर चौकी इंचार्ज से विवाद होने लगा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने सीओ जाफरगंज को जांच सौंपी है।
जाफरगंज थाने के डिघरुवा ग्राम पंचायत के कसियापुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामकुमार वर्मा ने थाने में शिकायत की थी गांव के योगेंद्र पाल वर्मा घर के पास ग्राम समाज की जमीन पर खड़ंजा लगा रहे हैं। विरोध करने पर गालीगलौज की। खड़ंजा लगाने के बाद दूसरा पक्ष कब्जा कर लेगा। जाफरगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने इसकी जांच देवरी चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को बुलाकर समझौता करा दिया।
इसी मामले में प्रधान संजय सिंह उमराव कुछ ग्रामीणों को लेकर सोमवार को चौकी पहुंच गए। प्रधान ने योगेंद्र पाल की वर्मा की पैरवी की और एक तहरीर चौकी इंचार्ज को दी। इसी बात पर नोकझोंक चालू हो गई। प्रधान ने चौकी में पूरे गांव को इकट्ठा करने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने प्रधान से पूरे गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे हटवाने के लिए शिकायती पत्र मांगा। इस पर बात बढ़ गई और गहमागहमी के दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। चौकी में बैठाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर मंगलवार को वायरल कर दिया। इस पर एसपी ने सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी को जांच सौंपी है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। प्रकरण में प्रधान का आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष से रुपये लिए हैं। तभी दबंगई दिखाई और बेइज्जत किया है। उधर, चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी का कहना है कि प्रधान ने गलत बात की थी।
उन्होंने विवाद को खत्म करा दिया था। वह चुनाव के कारण पार्टीबंदी कर विवाद कराना चाहते हैं। मारपीट नहीं की गई है। प्रधान को पकड़ कर बैठा रहे थे। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसी का प्रयास किया है। प्रधान और एक वीडियो बनाने वाले साथी के खिलाफ अवैध तरीके से लोगों को कब्जा कराने की कोशिश की सूचना दर्ज की गई है।