फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innocent death due to car collision, three injured

कार की टक्कर से मासूम की मौत परिवार घायल

Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent death due to car collision, three injured
अमौली (फतेहपुर)। तेज रफ्तार कार ने मंगलवार दोपहर बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। दंपति और बड़ी बेटी घायल हुए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी इंद्रपाल पत्नी राजकली के बेटी मोहनी (आठ माह), सुखरानी (4 साल) को लेकर ससुराल चांदपुर थाने के धाना गांव जा रहे थे। चांदपुर के औरानिसफी पुलिया के पास बाइक सवार परिवार पहुंचा तो बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। परिवार बाइक से उछल कर गिरा। कार में बाइक फंसकर घिसटती चली गई। कार छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायल परिवार को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में डाक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एसओ नाहर सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार थाने में खड़ी कराई गई है। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed