{"_id":"61268dab8ebc3e79b01455d3","slug":"in-road-accident-six-injured-fatehpur-news-knp6482225144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिपाही समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सिपाही समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सड़क हादसों में सिपाही समेत छह लोग घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक को हैलट रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली की जेल चौकी में तैनात सिपाही मुकेश कुमार (28) निवासी महोबा मंगलवार रात हमीरपुर से पीईटी की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। सहिली गांव के पास बाइक फिसल गई। सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। थरियांव थानाक्षेत्र के उसरैना गांव निवासी मुमताज अहमद (50) परचून का सामान लेकर बाइक से रात को लौट रहा था। गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।
उसका एक पैर कुचल गया। डाक्टर ने हैलट रेफर किया है। हथगाम थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामजीत बाइक से खागा जा रहा था। विक्रमपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें वह घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। इसी थानाक्षेत्र के नवहया गांव निवासी अशोक कुमार मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।