{"_id":"60ccea3b8ebc3e32351b9160","slug":"in-name-of-job-couple-took-lakhs-of-rupees-fatehpur-news-knp6350301129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर गायब हुए दम्पत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर गायब हुए दम्पत्ति
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती ने नौकरी दिलाने का वादा करके इलाके के लोगों के लाखों रुपये ले लिए और भाग निकले। ठग दंपती ने एक-दो लोगों से उनकी प्रापर्टी तक अपने नाम पर करा ली। ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश में है।
थरियांव थानाक्षेत्र की देहुली गांव की रहने वाली कृष्णा देवी पत्नी रामप्रकाश ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि सखियांव गांव के रहने वाले राजू सिंह व उसकी पत्नी रेनू सिंह ने सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये लिए थे। इसके बाद फिर से रुपयों की मांग की और पैसे की व्यवस्था न होने पर ससुर
मोहनलाल से डेढ़ बीघा खेत अपनी पत्नी रेनू के नाम पर पर करा लिए। इसके साथ ही एक तोला सोने की चेन भी उन्होंने पैसे के एवज में ले ली। आठ साल बीत जाने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली और न ही पैसा।
विज्ञापन
इसी क्रम में थरियांव के साबा नगरा गांव निवासी ललित कुमार ने बताया कि ठग पति-पत्नी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख 40 हजार रुपये लिए और फिर बाद में फतेहपुर में पत्नी रेनू सिंह के नाम पर तीन प्लाट लिखवाए। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि राजू सिंह व उनकी पत्नी रेनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इलाके के कई लोगों का दोनों ने पैसा ले रखा है और अब गायब हो गए है।
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के मलांव गांव निवासी दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर 14 जून को मैसेज आया कि उसके एसबीआई खाते से 20 हजार रुपये निकल गए हैं। जबकि उसने रुपये नहीं निकाले। उसने बैंक में भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)