{"_id":"6106e9a38ebc3e84351c0448","slug":"ht-lines-passed-from-the-roof-top-of-many-houses-villagers-are-scared-fatehpur-news-knp6437559136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बीच से निकली हाइटेंशन लाइन, खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बीच से निकली हाइटेंशन लाइन, खतरा
विज्ञापन
चौडगरा। गांव में घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाल ही में मां, बेटी समेत तीन लोग झुलस चुके हैं। बारिश में करंट का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लाइन गांव से बाहर कराने की मांग की है।
मलवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर के मजर लक्ष्मणपुर से हाइटेंशन लाइन निकली है। कुछ दिन छत पर गई फूलचंद्र की बेटी निशा करंट की चपेट में आ गई थी। उसे बचाने में मां भी झुलस गई थी। गांव के किशोर सिंह भी करीब एक महीने पहले करंट से झुलस गए थे। बारिश में नमी से करंट का खतरा और बढ़ गया है।
युवा समाजसेवी अजीत सैनी ने लाइन गांव के बाहर शिफ्ट कराने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत वर्मा को पत्र लिखा है। गांव के रवींद्र, राकेश, राम सिंह, दुर्गेश ने कहा कि अब तक गांव से लाइन हटा देनी चाहिए थी। अवर अभियंता अरविंद सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पहले ग्रामीणों को एक प्रार्थनापत्र अधिशासी अभियंता को देना होगा। उसके बाद सर्वे कराकर लाइन दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी।