फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hit hard by winter , dragged its feet

जाड़े ने मारा जोर, ठिठका जिला

Wed, 24 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hit hard by winter , dragged its feet

शीतलहर के प्रकोप ने आम जनमानस की हालत पस्त कर दी है। चार दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पारा पांच डिग्री से नीचे खिसकने से शहर की चहल पहल गायब हो गई है।

विज्ञापन


शाम ढलने के बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले में संचालित 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अभी तक बंद नहीं किए गए हैं, जबकि प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उधर, समाजसेवी राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए आगे आने लगे हैं। मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर चाय का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से आम जनमानस अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर यात्री शीतलहर से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से वृद्धों की हालत दयनीय हो गई है। वृद्ध महिलाएं और पुरुषों का घरों के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। अस्पतालों में ठंड लगने से बीमार होने वाले रोगियों की लाइन लगने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल में ठंड लगने से बीमार हुए दर्जन भर रोगी भर्ती कराए गए, जबकि दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी में अधिकांश रोगी ठंड लगने वाले रहे। डाक्टरों का कहना है कि शीतलहर के प्रकोप से बचाव करके ही सुरक्षित रहा जा सकता है। क्योंकि ठंड लगने से बीमार होने पर एक सप्ताह के पहले स्वस्थ होना संभव नहीं है।

रेलवे स्टेशन और सरकारी एवं निजी बस स्टैंडों में यात्रियों का शीतलहर से हाल बेहाल रहा। अलावों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से राहगीर चाय नाश्ते की दुकानों पर जलती भटिठ्यां घेरे रहे। अगर कहीं अलाव जलते दिखाई पड़े, तो लोग वहीं जमकर बैठ गए।

शासन प्रशासन के निर्देश पर जिले के सरकारी एवं गैरसरकारी सभी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक 10 कस्तूरबा गांधी स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई है। इन स्कूलों की ओर अभी तक किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।


उधर, ठंड से राहगीरों के बचाव के लिए स्वयंसेवी संगठन आगे आने लगे हैं। व्यापारी नेता नरायण गुप्ता ने चौक चौराहे पर शिविर लगाकर राहगीरों को चाय पिलाई। वर्मा चाराहे पर व्यापारियों ने राहगीरों को रोककर चाय पिलाई। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed