फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   help

कोटेदारों ने लाइन लगवाकर बांटा मुफ्त राशन

Wed, 01 Apr 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
help
फतेहपुर। जिले में मुफ्त राशन वितरण का काम बुधवार सुबह शुरू होकर रात तक चला। सभी कोटेदारों को परिसर में पांच-पांच लोगों को बुलाकर राशन देने के निर्देेश हुए थे। कुछ जगहों पर गोले बनाकर सामाजिक दूरी कायम रखी गई लेकिन कई जगह यह दायरा टूटा दिखा। भीड़ पहुंचने पर कोटेदार भी ज्यादा हुज्जत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गरीबों को खाद्यान्न की किल्लत न हो, इसके लिए जिले की 1106 राशन की दुकानों से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को राशन बांटा गया। अंत्योदय के कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मुफ्त दिया गया। जो मनरेगा कार्डधारक हैं और श्रमिक सूची में पंजीकृत हैं, उनको राशन कार्ड की यूनिट के हिसाब से फ्री खाद्यान्न मिला।
विज्ञापन

राशन की दुकानों में कोटेदारों ने एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बना रखा था। ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाने वालों को पहले सैनिटाइजर लगाया गया। खागा तहसील के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने धाता में कोटेदार की दुकान पर खाद्यान्न वितरण कराया। हसवा के पूर्ति निरीक्षक आलोक मिश्रा ने थरियांव, मलांव, बहरामपुर, औरेई समेत कई राशन की दुकानों का निरीक्षण कर राशन बंटवाया। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दूसरा वितरण 15 अप्रैल के बाद कराया जाएगा। उसमें सभी पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को फ्री खाद्यान्न बांटा जाएगा। दाल का भी वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ पहुंचने पर टूट गए मानक : फतेहपुर। कोटे की दुकान में मुफ्त राशन वितरण में कई जगह भीड़ देखने को मिली। तमाम लोग बिना मास्क लगाए पहुंचे थे। राशन पाने के लिए एक-दूसरे से सटे खड़े रहे। कोटेदारों के मना करने पर भी भीड़ पर असर नहीं हुआ।

पत्थरकटा चौराहा, बिंदकी के बाजाजा गली, जीटीरोड खेलदार आदि मोहल्ले में सरकारी राशन की दुकान में काफी भीड़ दिखी। गोले को नजरंदाज कर लोग राशन लेते दिखे। किशनपुर कस्बे में भी कोटे की दुकान पर लोग सामाजिक दूरी कायम नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed