फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   haji raja

कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर मिली अंतिम लोकेशन

Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
haji raja
फतेहपुर। हाजी रजा सोमवार रात ही शहर छोड़कर फरार हो गया। मामले में नामजद आरोपियों में जुनैद उर्फ जुन्ना निवासी पनी मोहल्ला को ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। आरोपी हाजी रजा के कानपुर के एक करीबी विधायक के पास होने की चर्चा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस भाजपा नेता पर हमले की घटना के करीब छह घंटे बाद गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हुई। पुलिस को भी विधायक के धरने का अंदाजा नहीं था। इस बीच आरोपी हाजी रजा और उसके साथियों को काफी समय मिल गया। पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास किया तो वह दूर जा चुका था। पुलिस ने रजा के मोबाइल नंबर की जांच की, जिसमें अंतिम लोकेशन फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर मिली।
विज्ञापन

इसके बाद रजा का मोबाइल बंद हो गया। कानपुर मार्ग पर मोबाइल बंद होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपने करीबी विधायक के पास गया होगा। कानपुर के एक विधायक रजा के प्रापर्टी कारोबार में पाटर्नर हैं। करीब चार साल पहले विधायक और रजा मिलकर कानपुर के एक इलाके में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। जहां भीड़ ने इन्हें खदेड़ दिया था और असलहें छीन लिए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को रजा का एक करीबी चकमा देता रहा। पुलिस उसी करीबी पर भरोसा करती रही। गिरफ्तार जुन्ना प्राइवेट गनर के रूप में रजा के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति के एक आयोजन में शामिल होने आए प्रयागराज जोन आईजी राकेश सिंह ने भाजपा नेता से मारपीट मामले का एसपी से पूरा प्रकरण जाना। आईजी ने एसपी राजेश कुमार सिंह को सतर्कता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
शहर के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी महेश गुप्ता उर्फ रोशन भाजपा के नामित सभासद हैं। उन्होंने सोमवार रात रजा के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि रजा ने 18 नवंबर को बैठक के बाद पालिका परिसर में गेट के पास उनके साथ गाली-गलौज की। भाजपा का समर्थन किए जाने पर कटवा कर फेक देने की धमकी दी थी। इसके अलावा जिला अस्पताल के डॉक्टरों से गाली-गलौज और मारपीट के मामले की भी तहरीर की छानबीन की जा रही है। एसपी ने बताया कि तहरीरों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इंचार्ज को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के घर और करीबियों के घर दबिश दी जा रही है। चार घरों में ताले लटकते मिले हैं। फिलहाल आरोपियों के अलग-अलग जगहों पर होने की जानकारी मिली है। टीमों को इन जगहों पर भी दबिश देने के लिए कहा गया है।
- राजेश कुमार सिंह-एसपी
पूरे शहर में सोमवार रात पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दी। दबिशों के नाम पर पुलिस सिर्फ शहर के चक्कर काटकर भौकाल दिखाती रही। रजा के चिह्नित कई ठिकानों पर छापा नहीं मारा गया। खानापूरी के लिए सिर्फ पुलिस रजा के घर में पहुंची। वहीं, मंगलवार को पुलिस फोर्स प्रमुख चौराहों पर तैनाती दिखी। जिले के 10 थानेदारों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस फोर्स संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रही।
जिला अस्पताल में मारपीट के दौरान वीडियो बनाने वालों को रजा ने धमकी दी थी। इसके बाद किसी की वीडियो बनाने की हिम्मत नहीं हुई। इत्तेफाक था कि सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

फतेेहपुर। पालिकाध्यक्ष नजाकत खातून की मंगलवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें घर से परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष को कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। पालिकाध्यक्ष भाजपा नेता से मारपीट के मामले में फरार हाजी रजा की मां है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed