फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl student hanged herself, fearing the police, her body was poured with petrol and burnt

Fatehpur News: छात्रा फंदे पर लटकी, पुलिस के डर से शव पेट्रोल डालकर फूंका

Sun, 14 Jul 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl student hanged herself, fearing the police, her body was poured with petrol and burnt
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात छात्रा फंदे पर लटक गई। पुलिस कार्रवाई के भय से शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर शव को जला दिया गया। पेट्रोल से भड़की आग की चपेट में छात्रा के पिता समेत गांव के छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन

गांव की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार रात छात्रा कमरे की छत के हुक से साड़ी के फंदे पर झूल गई। परिजनों ने शनिवार सुबह छात्रा का शव लटका देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। मृतका के घरवालों का कहना है कि प्रधान ने उन लोगों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी सीओ से वार्ता हो गई है। उन्होंने घंटेभर में शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुलिस के आने की डर से परिजनों ने गांव के कुछ लोगों की मदद से 20 लीटर पेट्रोल का इंतजाम कराया। गांव किनारे श्मशान घाट में पेट्रोल डालकर शव में आग लगाई। इस दौरान भड़की आग की चपेट में आने से छात्रा के पिता व गांव के छह अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा की मां की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई, बहन व सौतेली मां व सौतेली दो बहन हैं। सीओ होरीलाल सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। प्रधान ने छात्रा के परिजनों को झूठ बोलकर अंतिम संस्कार के लिए गुमराह किया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed