{"_id":"631cd7149111601e893a5af6","slug":"girl-rape-report-filed-fatehpur-news-knp7174464186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक दो माह पहले दुबई से लौटा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि छह सितंबर की रात वह छत पर सो रही थी। आरोप है कि उसे अकेला देखकर पड़ोसी युवक शैलेंद्र खंडहर के रास्ते छत पर चढ़ आया।
मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से घर पहुंची।
उसने रात को ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर युवक भाग निकला। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आठ सितंबर को दुष्कर्म का शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।