फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Get the licenses renewed from the horticulture department

उद्यान विभाग से शीतगृहों के लाइसेंस रिनीवल कराने की मांग

Fri, 08 Jan 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Get the licenses renewed from the horticulture department
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते शीतग्रह एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शीतगृह एसोसिएशन की गुरुवार को गोपाल नगर के एक रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इसमें संरक्षक आदित्य पांडेय को एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शीतगृह संचालकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद कलक्ट्रेट आकर डीएम अपूर्वा दुबे को ज्ञापन दिया गया। जिसमें उद्यान विभाग से शीतगृहों के लाइसेंस रिनीवल कराने की मांग की।
एसोसिएशन अध्यक्ष आदित्य पांडेय ने कहा कि शीतगृहों में सिर्फ आलू भंडारण का काम होता है। आलू की खरीद और बिक्री का काम नहीं किया जाता है।
बांट, माप विभाग को शीतगृहों पर की जाने वाली कार्रवाई को रोका जाना चाहिए। जिले के शीतगृह वर्ष 2018 से पहले से बने हुए हैं। अग्निशमन विभाग से क्रियाशीलता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन

उसी से लाइसेंस का नवीनीकरण हो जाता था, लेकिन अब अग्निशमन विभाग के अधिकारी नए सिरे से शीतगृह संचालन के लिए प्रमाण पत्र बनवाने की बात कह रहे हैं। पुराने नियम से ही अग्निशमन से प्रमाण पत्र जारी कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतगृह उद्योग में प्रदूषण जैस कोई कार्य नहीं होता है। शीतगृहों में जो जनरेटर लगे हैं, उनसे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नहीं होता है। उद्यान विभाग से शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाएं। जिला उद्यान अधिकारी शीतगृहों के नवीनीकरण नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, मनोज गांधी, नारायण गुप्ता, फरीद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed