फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gangster carrying reward of Rs 25 thousand arrested in encounter

Fatehpur News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gangster carrying reward of Rs 25 thousand arrested in encounter
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने बुधवार रात 25 हजार के इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनामी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास तमंचा, कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव निवासी जीशान खान थरियांव थाने से गैंगस्टर में वांछित था। पुलिस को उसका शहर हाईवे की ओर जाने का पता चला। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ पूर्वी बाईपास पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर जीशान टेक्सारी बुजुर्ग मोड़ पर भागा और झाड़ियों में छिपकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुसिल की जवाबी कार्रवाई में जीशान खान बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती समेत 11 पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। पांच मुकदमे कौशाम्बी जिला सैनी थाने में और अन्य डकैती, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के मामले खखरेरू थाने में दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ एसपी की ओर से 25 हजार का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed