फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friend arrested for killing teenager by drowning him in Yamuna

Fatehpur News: यमुना में डुबोकर किशोर की हत्या में दोस्त गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Friend arrested for killing teenager by drowning him in Yamuna
फोटो-43-आरोपी अंकित। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
किशनपुर। थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी आदित्य तिवारी (16) के यमुना नदी में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त अंकित सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में बेइज्जती का बदला लेने के लिए आदित्य को पानी में डुबोकर मारने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

सरौली गांव निवासी रमाकांत का पुत्र आदित्य मंगलवार सुबह गांव के तीन दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने साथ गए दोस्तों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बुधवार सुबह एकडला घाट पर आदित्य का शव मिलने के बाद परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने सरौली गांव निवासी अंकित सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आदित्य के साथ नशा करता था। करीब एक माह पहले इसकी जानकारी आदित्य के परिजन को हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उसे और उसके परिवार को बेइज्जत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश में उसने अपने मोबाइल से आदित्य को बुलाया और बाइक से यमुना किनारे ले गया। यहां उसके साथ दो नाबालिग दोस्त भी मौजूद थे। आरोपी ने बताया कि आदित्य को तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान उसने आदित्य को पानी में दबा दिया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। बाद में उसके कपड़े और मोबाइल फोन पोहरा गांव के जंगल में फेंक दिए।

पुलिस ने बताया कि साथ गए नाबालिग दोस्तों ने भी घटनाक्रम की पुष्टि की है। अंकित ने उन्हें किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed