फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud by getting the same land registered again

Fatehpur News: एक ही जमीन का दोबारा बैनामा कराकर धोखाधड़ी

Sat, 05 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fraud by getting the same land registered again
फतेहपुर। दोबारा जमीन का बैनामा कराकर धोखाधड़ी करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सराय ऐरायां निवासी आसिया बेगम पत्नी इकबाल हुसैन ने बताया कि उन्होंने सात अप्रैल 2010 को गांव के शिवलाल से जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि शिवलाल के वृद्ध होने का फायदा उठाकर पुत्र बसंतलाल, नौबस्ता रोड सैदपुर मजरे खरगपुर बरगला निवासी अविनाश वर्मा और गांव के मो. जाहिद अली और जावेद अली ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये उसी जमीन का दोबारा बैनामा अविनाश वर्मा के नाम करा दिया।
विज्ञापन

खतौनी में नाम दर्ज होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तहसील में शिकायत कर 17 जुलाई को फर्जी बैनामे पर आपत्ति दर्ज कराई। थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed