{"_id":"643f8bae3f5a8c04ca0641e182d7393b","slug":"four-models-of-the-new-season-in-the-district-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नए सत्र से चार मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नए सत्र से चार मॉडल स्कूल
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 12 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से चार मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गए हैं। कार्यदायी संस्था अगले महीने चारों स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
यदि सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो नए सत्र से चारों मॉडल स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कक्षा छह से 10 तक की पढ़ाई होगी। अलबत्ता इन स्कूलों का प्रबंधन वयंसेवी संस्थाएं संभालेंगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2010-11 में जिले में प्रति मॉडल स्कूल तीन करोड़ दो लाख रुपये की लागत के आधा दर्जन स्कूल स्वीकृ त किए थे। शासन ने इन भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी पैकफेड को सौंपते हुए दो करोड़ 71 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की थी।
विज्ञापन
हंसवा ब्लाक के अंतर्गत दनियालपुर, बहुआ, ऐराया ब्लाक के ऐलई, तेलियानी ब्लाक के अलादातपुर में मॉडल स्कूल भवन मार्च-2015 में बनकर तैयार हो गए। रंगाई-पुताई न होने से चारों मॉडल स्कूल हस्तांतरित नहीं हो पा रहे थे।
अब चारों भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। रंगाई-पुताई भी कर ली गई है। दिसंबर में कार्यदायी संस्था की इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी है।
मॉडल स्कूलों का निर्माण कराने की शासन की मंशा ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की उच्चस्तरीय शिक्षा देना है। पहले माना जा रहा था सरकारी प्रबंधन की देखरेख में ही मॉडल स्कूल चलेंगे। लेकिन भवन बनने के बाद शासन चारों मॉडल स्कूलों का प्रबंधन ऐसी संस्थाओं को सौंपेगा जिन्हेकम के कम 12 साल शिक्षण संस्था चलाने का अनुभव है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक हर हालत में नए साल में विभाग संबंधित संस्था को विद्यालय हैंडओवर कर देगा। इससे बाद फरवरी में शिक्षक व शिक्षणेतर स्टाफ की नियुक्ति करके पहली अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।