फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Car hits motorcycle man was returning home after dropping his wife at her parents house

फतेहपुर हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे थे घर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 29 Aug 2026 02:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

Fatehpur News: मलवां थाना क्षेत्र में एक किसान रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे चितौरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Fatehpur Car hits motorcycle man was returning home after dropping his wife at her parents house
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी किसान देवेंद्र कुमार (40) पुत्र राजाराम उर्फ पतरावल की सड़क हादसे में मौत हो गई। रक्षाबंधन पर देवेंद्र अपनी पत्नी रूपा देवी को पीएसी लाइन के पास जयराम नगर स्थित मायके छोड़ने गए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद वह शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। चितौरा मोड़ के पास कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने हूटर लगी बोलेरो को कानपुर की ओर जाते देखा था और आशंका है कि उसी वाहन ने टक्कर मारी। थानाध्यक्ष रमा शंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed