फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sisters prayed for long life; brothers pledged to protect them.

Fatehpur News: बहनों ने मांगी लंबी उम्र, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sisters prayed for long life; brothers pledged to protect them.
फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार की रौनक दिखाई दी। दूर-दराज से बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराकर लंबी उम्र की कामना की।
इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर आजीवन सुरक्षा का भरोसा दिलाया। संपन्न परिवारों में चांदी और सोने की राखियों की भी मांग रही। आधुनिक परिवारों में बहनों ने भाइयों के साथ भाभियों को भी राखी बांधकर स्नेह जताया।
विज्ञापन



चार करोड़ की बिकी मिठाई
जिलेभर में शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब चार करोड़ रुपये की मिठाई का कारोबार हुआ। यह जानकारी उप्र व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 हजार बहनों ने की रोडवेज बस यात्रा
एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर सरकार की निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का शुक्रवार शाम तक 40 हजार महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। समय अवधि पूरी होने तक यह संख्या दो गुना हो सकती है।

668 बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं कारागार
फतेहपुर। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कारागार प्रशासन ने मुलाकातियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, टेंट, कुर्सियां, पेयजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कराई थी। चिकित्सीय आकस्मिकता के दृष्टिगत चिकित्सा टीम भी मौके पर मौजूद रही।
कारागार में निरुद्ध 452 बंदियों को 668 बहनें राखी बांधने पहुंचीं। उनके साथ 225 बच्चे भी आए। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। कारागार प्रशासन ने तिलक सामग्री, राखी और मिठाई निशुल्क उपलब्ध कराया।


रक्षाबंधन में बारिश बनी बाधा
धाता। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से बहनों को खासी दिक्कत हुई। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं को बारिश के कारण देर से निकलना पड़ा। बारिश के बीच सड़कों पर निजी वाहन दौड़ते दिखाई दिए। बाइक सवार भी बारिश रुकने का इंतजार करते रहे और किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। सबसे अधिक परेशानी निजी साधन विहीन महिलाओं को हुई। उन्हें काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा।


भाई की कलाई में बांधा बहना का प्रेम
बिंदकी। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने उपहार देकर आजीवन रक्षा का वचन दिया। गांधी चौराहा, तहसील रोड, अस्पताल रोड, ललौली चौराहा, मुगल रोड, खजुहा चौराहा, मेन बाजार, फाटक बाजार और किराना गली में सुबह से देर शाम तक भीड़ रही। पुलिस ने ड्रोन से बाजारों और प्रमुख चौराहों की निगरानी की।


कलाई में बांधा रक्षासूत्र
जहानाबाद। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा और भाइयों ने उनकी रक्षा का वचन दिया। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के इस पर्व पर दूर-दराज से बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं।

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

फोटो-15-भाई अनुराग के रक्षा सूत्र बांधती बहन प्रियांशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed