फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four meat shops found without registration

Fatehpur News: बिना पंजीकरण के चलते मिलीं मीट की चार दुकानें

Fri, 11 Aug 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four meat shops found without registration
फतेहपुर। मीट की दुकानों पर गुरुवार को राजस्व, खाद्य और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। चार दुकानें बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलती मिलीं। इनके संचालकों को नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

टीम ने शान्तीनगर, लोधीगंज और लाला बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। मीट की पांच दुकानों पर छापा मारा गया। टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। लाला बाजार में एक दुकान वैध और चार अवैध मिलीं। इन के संचालकों को खाद्य सुरक्षा के नियमों के तहत नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि राजस्व टीम के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी पर पंजीकरण रद किया जा रहा है। बिना पंजीकरण चल रहीं दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानों को बुलडोजर से हटवाया गया है। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार विकास पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र कुमार यादव, धीरज कुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed