{"_id":"6a1337721ab79e7538066119","slug":"former-store-manager-of-courier-company-swindled-rs-161-lakh-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1534643-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कूरियर कंपनी के पूर्व स्टोर मैनेजर ने 1.61 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कूरियर कंपनी के पूर्व स्टोर मैनेजर ने 1.61 लाख हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। कूरियर कंपनी के 1.61 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने के आरोप में पूर्व स्टोर मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
कानपुर ग्वालटोली सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता अंबर भारतीय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बांदा जिला अलीगंज अवंतीनगर स्थित आरोहणा एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (कूरियर कंपनी) कार्यालय में कानूनी कार्य देखते हैं। उन्होंने बताया कि थरियांव निवासी योगेंद्र कुमार कंपनी में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
आरोप है कि सेवाकाल के दौरान 18 अप्रैल को कंपनी की नकद वसूली से संबंधित एक लाख 61 हजार 117 रुपये उसने अपने पास रोक लिए। कई बार फोन पर रुपये लौटाने के लिए कहा गया लेकिन उसने रकम वापस नहीं की। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।