{"_id":"63503f9a3b25fb2d644fe554","slug":"five-lakh-rupees-fatehpur-news-knp724178227","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये हड़पने का दंपती समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये हड़पने का दंपती समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। प्लाट बेचने की रकम हड़पने का दंपती और उनके बेटे के खिलाफ एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी मुराइनटोला निवासी मोहम्मद फरहान ने बताया कि वह एक प्लाट की तलाश कर रहा था।
उत्तरी मुराइनटोला निवासी गुफरान अहमद उर्फ चौधरी प्लाट बेच रहे थे। वह चचेरे भाई मोहम्मद आमिर के साथ गुफरान से मिला।
गुफरान और उनकी पत्नी शबीना व बेटे सलमान कुरैशी ने लखनऊ बाईपास में प्लाट दिखाया। प्लाट की कीमत 5,11,940 रुपये बताई। उन्हें 2,41,800 रुपये नकद दिए।
बाकी रुपये भाई आमिर ने उनके खाते में बाद में दिए। उसके बाद सलमान कुरैशी, गुफरान, शबीना ने बैनामा करने में हीलाहवाली करने लगे।
उसे 14 अक्तूबर 2022 को बैनामा करने से इन्कार कर दिया। रुपये भी वापस नहीं करने की बात कही। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत करने पर फर्जी मुकदमेे में फंसाने की मोबाइल पर धमकी दी गई है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।