{"_id":"5dd2ea698ebc3e54c851f040","slug":"five-injured-including-principal-in-vans-collision-fatehpur-news-knp5266819127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैनों की भिड़ंत में सीपीएस प्रिंसिपल समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैनों की भिड़ंत में सीपीएस प्रिंसिपल समेत पांच घायल
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। गलाथा हाईवे मोड़ पर सोमवार सुबह दो वैनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सीपीएस प्रिंसिपल समेत पांच लोग घायल हो गए। औंग पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। हादसे से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों वैन को हाईवे से हटाकर कब्जे में लिया है।
कानपुर महानगर के कल्यानपुर रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी तुषार बनर्जी की पत्नी चंद्रानी बनर्जी फतेहपुर के बिंदकी फरीदपुर मोड़ स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हैं। वैन से प्रिंसिपल और उनके साथ शिक्षक आशीष तिवारी (निवासी रामादेवी कानपुर), गौरव श्रीवास्तव (निवासी आवास विकास थाना कल्यानपुर कानपुर), शिक्षिका प्रभा मिश्रा पत्नी विमल मिश्रा (निवासी इंदिरा नगर कानपुर) स्कूल आ रहे थे। वैन का चालक मोनू भी कानपुर का ही है। औंग थाने के गलाथा मोड़ हाईवे कट पर औंग कस्बे के एक स्कूल की वैन गलाथा गांव जाने के लिए कट से मुड़ी। तभी दोनों वैन की भिड़ंत हो गई। कस्बे के स्कूल का वैन चालक वैन छोड़कर भाग निकला। इधर, शिक्षकों को वैन में फंसा देखकर इलाकाई लोग पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने पीएचसी भेजा। पीएचसी में डाक्टर ने प्रिंसिपल चंद्रानी का हाथ फ्रैक्चर और शिक्षक आशीष का पैर फ्रैक्चर बताकर कानपुर रेफर कर दिया। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।