{"_id":"670c15cfe793c17b19057fd4","slug":"firefighter-sued-for-storing-firecrackers-at-home-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122789-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर में पटाखा भंडारण का आतिशबाज पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर में पटाखा भंडारण का आतिशबाज पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में पटाखा भंडारण में आतिशबाज के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। खागा कोतवाली के हसनपुर अकोढि़या गांव में 11 अक्तूबर को घर में पटाखा भंडारण मिला था। हल्का इंचार्ज प्रवीण कुमार यादव की ओर से पटाखा विक्रेता योगेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। करीब 70 किलो पटाखा भंडारण बरामद किया गया है।
-- -- -- -- -
फल विक्रेता का मोबाइल चोरी
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रवि कुमार छिछनी गांव फल बेचकर घर जा रहा था। उसका रास्ते से मोबाइल चोरी हो गया। विक्रेता ने मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
-- -- -- -- -- -- --
विवाद पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में विवाद की सूचना पर सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। कर्मियों की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवाद की सूचना पर शाह चौकी के सिपाही अजय कुमार यादव व जीतेश कुमार कस्बा निवासी हिमांशी सोनी के घर पहुंचा। जहां ललौली थाने के अढ़ावल निवासी संदीप सिंह गौर गाली गलौज कर रहा था। हिमांशी के आरोप लगाने पर पुलिस कर्मियों ने संदीप सिंह गौर से पूछताछ की। इसी दौरान कर्मियों पर संदीप ने हमला कर मारपीट की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
झांसा देकर मां से 99 हजार की ठगी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी संतराम की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक काॅल आई। उसने खुद को पुलिस वाला बताया। बेटे शौर्य को दुष्कर्म के मामले में आरोपी होना बताया। उसे बचाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। उसने किसी तरह 99 हजार रुपये का इंतजाम किया और फोन करने वाले नंबर पर भेजा। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
-- -- -- -- -- --
डेबिट कार्ड बदलकर 90 हजार की धोखाधड़ी
फतेहपुर। मलवां स्थित एटीएम बूथ पर महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 90 हजार की धोखाधड़ी की गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मलवां थाने के कस्बा निवासी अली अहमद की पुत्री रेशमा ने बताया कि वह 28 सितंबर को एटीएम पर रुपये निकालने गई थी। उसके पीछे दो लोग खड़े थे। उन लोगों ने रुपये निकालते समय बोला कि उसका ट्रांजेक्शन अधूरा रह गया। उसने दोबारा कार्ड लगाया। उसका पिनकोड दोनों ने देख लिया। इसी दौरान उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। खाते से पांच बार में आरोपियों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर पुलिस आरोपियों का एटीएम से सीसी फुटेज निकालकर जांच में जुटी है।